Showing posts with label Poetry. Show all posts
Showing posts with label Poetry. Show all posts

Monday, October 31, 2011

दरिया - १

कितना पानी बह गया इन दिनों
पर और भी कुछ है बहता हुआ हम दोनो के बीच

हैरान से बैठे है दरिया के दो किनारे,
कंबख्त ये सुखता ही नही -!

पुल..

मै बांधती रहती हूं वो पुल हर लम्हा
जिनका दुसरा सिरा नही मिलता कोई

वही पुल जो तुने कभी बनाने न दिये!

दस्तक

इक दस्तक की बात थी..
ना जाने क्या सोचा - कौन था दरवाजेपर

कितनी गलियाँ सफर कर आयें हम
कितने पुल और बना लिये

उन कुछ ही लम्हों में..!